Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Weekly Horoscope 17 To 23 November 2024: सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा यह सप्ताह? पढ़ें राशिफल

Weekly Horoscope 17 To 23 November 2024: सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा यह सप्ताह? पढ़ें राशिफल

यह सप्ताह राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कुछ राशियों के लिए यह समय सफलता और प्रसन्नता का होगा, जबकि कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। फिर भी, हर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह किसी न किसी तरह से विशेष रहेगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 19 Nov 2024 07:26:15 AM (IST)

Updated Date: Tue, 19 Nov 2024 07:26:15 AM (IST)

Weekly Horoscope 17 To 23 November 2024 all zodiac signs astrology prediction

धर्म डेस्क, इंदौर। 17 नवंबर से 23 नवंबर तक का सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ राशियों के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा होगा, जबकि कुछ को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक मेहनत का रहेगा, लेकिन इस मेहनत का फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा। आप इस सप्ताह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। घर में एक सकारात्मक माहौल रहेगा, और आप अपने परिवार के साथ किसी पुराने विवाद को सुलझाकर घर में शांति बना सकते हैं। इस सप्ताह परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बन सकती है। कुल मिलाकर, परिवार के साथ समय बिताना इस सप्ताह आपको मानसिक शांति देगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको इस सप्ताह अधिक परिश्रम करना होगा, और आपका मन अशांत रह सकता है। पारिवारिक जीवन में इस सप्ताह आपको पत्नी और बच्चों से मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है, जिसे हल करना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कोई बड़ा कार्य करने की सोच रहे हैं, तो साझेदारी आदि के मामलों में हर पहलू पर विचार करें, क्योंकि लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ परिचित लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, जिससे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। परिवार में संपत्ति संबंधी विवाद हो सकते हैं, खासकर भाई-भतीजों के साथ, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी और कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना होगा। आपके सहयोगी इस सप्ताह आपका साथ छोड़ सकते हैं, जिससे आपको परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह में आपको धोखा मिल सकता है, इसलिए कोई बड़ा निवेश करते समय बेहद सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। पत्नी तथा बच्चों का सहयोग मिलेगा, जो आपको मानसिक राहत देगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप इस सप्ताह परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं और बच्चों की पढ़ाई को लेकर महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। हालांकि, आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे आपको आवश्यकता पड़ने पर दूसरों से मदद लेनी पड़ सकती है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। कामकाजी जीवन में आपको सहयोगियों से अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सकता, जिससे नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मामलों में भी माता-पिता के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, और आपको कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा। यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे, तो इस सप्ताह आप इन समस्याओं से मुक्त हो सकते हैं। आपके किसी सहयोगी के माध्यम से आपको नए अवसर मिल सकते हैं और सफलता प्राप्त होगी। मित्रों और परिवार के सहयोग से आप किसी नए कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपके व्यवहार में बड़ा परिवर्तन आ सकता है, जिससे विरोधी भी आपकी तारीफ करने लगेंगे। इस परिवर्तन के कारण आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। आप यदि सार्वजनिक कार्य करते हैं, तो आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यह सप्ताह आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता और पत्नी के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण आपको अपना स्थान बदलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने परिवार के लिए बड़े फैसले लेने होंगे, जो आपको दुखी कर सकते हैं। हालांकि, इस सप्ताह विरोधी आपके कार्यों में रुकावट डालने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपको इससे नुकसान नहीं होगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। इस सप्ताह आपका कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार दिखाई देगा और इस सप्ताह किसी से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा और आपको नई ऊर्जा मिलेगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं, जिससे आपको कोर्ट-कचहरी का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी है, क्योंकि किसी विवाद में उलझने से नुकसान हो सकता है। परिवार में भी कुछ परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपको संयम से काम लेना होगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। जो कार्य आपने पहले से सोचे थे, वे पूरे होंगे। हो सकता है इस सप्ताह आपको कोई बड़ा ऑफर मिल जाए, जिससे आपकी नौकरी या व्यवसाय में तरक्की हो सकती है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक समस्याओं से भी आप निजात पा सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा।

Trending News