Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Weekly Horoscope 24 To 30 November 2024: इन राशियों के लिए ये सप्ताह रहेगा शानदार, धन की समस्या होगी खत्म

Weekly Horoscope 24 To 30 November 2024: इन राशियों के लिए ये सप्ताह रहेगा शानदार, धन की समस्या होगी खत्म

नवंबर महीने का अंतिम सप्ताह कुछ राशियों के लिए उत्साहजनक होगा, जबकि कुछ के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। जहां कुछ राशियों को पारिवारिक सुख और आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं अन्य को कुछ मुश्किलें उठानी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह अपने निर्णयों में सतर्कता बनाए रखें और परिवार व स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 25 Nov 2024 10:31:56 AM (IST)

Updated Date: Mon, 25 Nov 2024 10:37:09 AM (IST)

ये सप्ताह सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष राशि: पारिवारिक सुख और सामाजिक मान-सम्मान।
  2. सिंह राशि: सामंजस्यपूर्ण पारिवारिक माहौल बना रहेगा।
  3. वृश्चिक राशि: परिवार में खुशियां रहने की संभावना है।

धर्म डेस्क, इंदौर। नवंबर महीने का अंतिम सप्ताह विभिन्न राशियों के लिए मिलाजुला साबित होगा। कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह भाग्य और समृद्धि से भरपूर रहेगा, जबकि कुछ राशियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह कुछ जातक अपने परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, वहीं कुछ राशियों के घर शहनाई बजने वाली है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा:

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। इस दौरान आप सहज महसूस करेंगे और कार्यों में सफलता की ओर बढ़ेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने से आपके जीवन में नए मार्ग खुलेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। आपके सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप निवेश भी कर सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन परिवार और सामाजिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस सप्ताह आप किसी बड़े कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं, लेकिन साथ ही परिवार के साथ आपके संबंधों में दूरी बन सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी अपरिचित व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस सप्ताह आपको परिवार-रिश्तेदारों से जुड़े मामलों में सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि कोई भी बात आपके लिए भारी पड़ सकती है। इस दौरान किसी बड़े लेन-देन से बचें, क्योंकि यह धोखाधड़ी का शिकार बना सकता है। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, जिससे आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस सप्ताह कुछ पुराने कार्य पूरे हो सकते हैं, और परिवार में चल रही कलह से राहत मिलेगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे, और आपको सम्मान मिलेगा। इस सप्ताह आप किसी भी कार्य में निवेश कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसका सही जानकारी लेकर ही निर्णय लें। आप बच्चों के लिए कुछ महत्वपूर्ण खरीदारी भी कर सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यों में नई ऊर्जा महसूस करेंगे और इस दौरान आप नए कार्य की योजना बना सकते हैं। इस सप्ताह आप मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी होगा। हालांकि, ओवर कॉन्फिडेंस से बचें, क्योंकि यह नुकसान का कारण बन सकता है। परिवार में आपसी विवाद समाप्त होंगे और एक नया सामंजस्य स्थापित होगा। इस सप्ताह सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जो आपको नई दिशा दिखा सकता है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी पर अत्यधिक विश्वास करने से नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपको बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें नुकसान का खतरा हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके मन में कुछ अज्ञात भय हो सकता है और मानसिक शांति में कमी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें, क्योंकि बिना विचार किए किए गए निर्णय आपको नुकसान दे सकते हैं। यात्रा पर जाते समय सतर्क रहें और वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में विवाद से बचें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको बड़ी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, खासकर प्रॉपर्टी और शेयर बाजार से। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक रहेगा। इस सप्ताह परिवार में कोई खुशी का मौका आ सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर जाने का भी योग बन सकता है। इस सप्ताह आप नए रचनात्मक कार्य में शामिल हो सकते हैं, और माता-पिता के साथ कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपको मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है, और किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आपको सफलता प्राप्त होगी और आपके मन में चल रहे उद्देश्यों को नई दिशा मिलेगी। परिवार के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, और इस दौरान आप किसी विशेष कार्य के लिए प्रयास करेंगे। इस सप्ताह आपको आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा। सप्ताह के अंत में पारिवारिक मांगलिक कार्यों के योग बन सकते हैं। इस सप्ताह आपके परिवार में कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है, जिससे माहौल सकारात्मक रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ मुश्किल भरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं, और पारिवारिक कलह के कारण मन अशांत रहेगा। इस सप्ताह आपको किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए, खासकर आर्थिक मामलों में। किसी पर भी बड़ी धनराशि उधार देने से बचें, और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। इस दौरान पुराने कामों में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे आर्थिक परेशानी हो सकती है।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक दबाव बढ़ सकता है, और आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। पारिवारिक दृष्टि से इस सप्ताह बच्चों और पत्नी के बीच किसी से आपके परिवार के अन्य सदस्य का झगड़ा हो सकता है, जिससे माहौल बिगड़ सकता है। आप भी खुद को अशांत महसूस करेंगे और परिवार से अलग होने का मन बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी नहीं होगा।

Trending News