खेल डेस्क। एक और भारतीय क्रिकेटर विवाह बंधन में बंधने वाला है। अब भारतीय स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के विवाह का दिन तय हो गया है। वह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ 4 दिसंबर को:लखनऊ के रमाडा होटल में विवाह करेंगे। 15 महीने पहले दोनों की सगाई हुई थी।
शादी की तारीख तय होने के बाद से दोनों के परिवार इसकी तैयारियों में जुटे गए हैं। खबरों के अनुसार, इस शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी।
रिंकू सिंह ने शानदार खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया मे अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज उनकी गितनी भारत के तूफानी बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से कई मैच विजयी पारियां खेली हैं।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







