Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV

चैंपियंस ट्रॉफी में Virat Kohli अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड | Parmarth TV

चैंपियंस ट्रॉफी में Virat Kohli अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी में कल से पाकिस्तान की मेजबानी में शुरू होने वाली है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम करने का मौका होगा। विराट कोहली के पास चैंपियंस ट्रॉफी में सवार्धिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

वह अभी तक 529 रन बनाकर इस सूची में 11वें स्थान पर हैं। क्रिस गेल (791 रन) के नाम अभी ये रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली को गेल का रिकॉर्ड तोडऩे के लिए केवल 262 रन चाहिए। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बनने के लिए विराट कोहली 173 रन बनाने होंगे। शिखर धवन (701 रन) इस मामले में पहले स्थान पर हैं।

विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आने का मौका भी होगा। कोहली अभी तक वनडे में 13,963 रन बना चुके हैं। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने वनडे में 18,426 रन बनाए हैं। कोहली श्रीलंका के कुमार संगकारा (14,234 रन) से सिर्फ 271 रन पीछे हैं।

पहले मैच में बना सकते हैं ये कीर्तिमान
बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में विराट कोहली के पास सबसे तेज 14,000 वनडे रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका होगा। वह अब तक 285 पारियों में 13,963 रन बना चुके हैं। सचिन तेंदुलकर (350 पारियां) और कुमार संगकारा (378 पारियां) ने 14,000 वनडे में रन बनाने की उपलब्धि हासिल की है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News