Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV

PM Modi: आज से तीन दिनों के लिए फ्रांस दौरे पर जा रहे प्रधानमंत्री मोदी, एआई समिट में होंगे शामिल | Parmarth TV

PM Modi: आज से तीन दिनों के लिए फ्रांस दौरे पर जा रहे प्रधानमंत्री मोदी, एआई समिट में होंगे शामिल | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से तीन दिन के लिए फ्रांस दौरे पर जा रहे है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर पीएम मोदी का आज से यह तीन दिवसीय दौरा शुरू होगा। इस दौरे के बाद ही वहीं से प्रधानमंत्री अमेरिका की यात्रा करेंगे। जहां वो राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार मोदी 11 फरवरी को मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। एआई समिट के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे।

यह होंगे कार्यक्रम
मीडिया रिपेाटर्स की माने तो पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। 12 फरवरी को दोनों नेता प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद दोनों नेता संयुक्त रूप से मार्सेय में भारत के महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे।

एआई सेे संबंधित मुद्दों पर होगी चर्चा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो समिट के अंदर एआई की चुनौतियों और खतरों को लेकर दुनियाभर के नेता मंथन करेंगे। इस समिट का उद्देश्य यह पता लगाना है कि एआई की क्षमता का उपयोग कैसे किया जाए ताकि प्रौद्योगिकी के असंख्य जोखिमों का समाधान हो और सभी को लाभ हो। खबरों की माने तो समिट में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपने विशेष दूत को भेजेंगे। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन, ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन, माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित 80 देशों के अधिकारियों और सीईओ के साथ भाग ले रहे हैं।

pc-performindia.com

Trending News