खेल डेस्क। एशियन गेम्स में गोल्ड और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम कल से एक बार फिर से मैदान पर नजर आने वाली है। टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इतने ही मैचों की सीरीज खेलती नजर आएगी।
भारतीय टीम आगामी 26 दिनों के भीतर कुल 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली है। इसकी शुरुआत मंगलवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से होगी। यानी दर्शकों को लगातार टी20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। लगातार मुकाबलों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट रोटेशन पॉलिसी को अपना सकता है।
कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज की टीम को हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगे। वेस्टइंडीज टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टंडीज ने 350 से अधिक का लक्ष्य हासिल कर अपने इरादे दर्शा दिए हैं। इससे भारतीय टीम का तीन मैचों की इस सीरीज में क्लीन स्पीप करने का सपना टूट गया था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल
मैच तारीख स्थान वेन्यू
पहला 6 अक्टूबर लखनऊ
दूसरा 9 अक्टूबर रांची
तीसरा 11 अक्टूबर इंदौर
चौथा 14 अक्टूबर हैदराबाद
पांचवां 17 अक्टूबर बेंगलुरु
न्यूजीलैंड टी 20 सीरीज 2026 का पूरा कार्यक्रम
मैच तारीख स्थान वेन्यू
पहला T20I 22 अक्टूबर क्राइस्टचर्च
दूसरा T20I 24 अक्टूबर क्राइस्टचर्च
तीसरा T20I 27 अक्टूबर वेलिंगटन
चौथा T20I 30 अक्टूबर ऑकलैंड
पांचवां T20I 1 नवंबर हैमिलटन
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







