खेल डेस्क। एशियन गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए यादगार बन गया है। आज एक ही दिन में भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। आज के दोनों स्वर्ण पदक भारत को कबड्डी में मिले हैं। सुबह महिला टीम ने और दोपहर में पुरुष कबड्डी टीम ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।

दोनों ही फाइनल मुकाबलों में भारत ने ईरान को शिकस्त दी। मेंस कबड्डी टीम ने पहले ऑफ में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। पहले हाफ का खेल खत्म होने पर भारतीय पुरुष कबड्डी टीम 17-18 के अंतर से ईरान से पीछे थी। उसने फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर 10वीं बार एशियाड में मेडल अपने नाम किया।

इससे पहले महिला कबड्डी टीम ने भी ईरान को 37-34 से शिस्कत देकर स्वर्ण पदक जीता थे। आज अभी तक भारत को 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज समेत 5 मेडल मिल चुके हैं। भारत अब तक 4 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज सहित 28 मेडल जीत चुका है। भारतीय पुरुष टीम ने हॉकी में जापान को 2-0 से शिकस्त देकर सीधे सेमीफाइनल के लिए पक्की कर ली है। अब भारतीय टीम का सामना अन्तिम चार में मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
PC: jagran.bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







