Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV

Champions Trophy 2025: विजेता टीम को मिलेगी इतनी मोटी राशि, जानें किस टीम पर कितनी होगी पैसों की बारिश | Parmarth TV

Champions Trophy 2025: विजेता टीम को मिलेगी इतनी मोटी राशि, जानें किस टीम पर कितनी होगी पैसों की बारिश | Parmarth TV

खेल डेस्क। क्रिकेटर प्रशंसकों को अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बेसब्री से इंतजार है। इसमें खिताब जीतने के लिए आठ टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। 19 फरवरी से ये टूर्नामेंट शुरू होने वाला है। अब इस टूर्नामेंट को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विजेता टीम को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपए इनामी राशि आईसीसी की ओर से दी जाएगी। वहीं उपविजेता को 1.12 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

खबरों के अनुसार, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी मोटी रकम मिलेगी। आईसीसी ने बताया कि विजेता को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि के साथ ट्रॉफी भी दी जाएगी। उपविजेता को करीब 10 करोड़ रुपए और सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को क्रमश: करीब 5 करोड़ रुपए मिलेंगे। आईसीसी की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कुल पुरस्कार राशि 6.9 मिलियन यूएस डॉलर तय की गई है, जो 2017 के संस्करण के मुकाबले 53 प्रतिशत ज्यादा है।

आठवें स्थान पर रहने वाली टीम को भी मिलेगी इतनी मोटी रकम
टूर्नामेंट मेें प्रत्येक ग्रुप मैच की जीतने वाली टीम को 34 हजार डॉलर अलग से मिलेंगे। पांचवें या छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को साढ़े 3 लाख डॉलर देने का ऐलान आईसीसी ने किया है। वहीं सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 1 लाख 40 हजार डॉलर आईसीसी की ओर से दिए जाएंगे। आईसीसी ने सभी आठ टीमों को 1 लाख 25 हजार डॉलर अलग से टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए देने का ऐलान किया है।

PC:iplschedule
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News