Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV

अमूल ने आज से दूध के दाम घटाए – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

अमूल ने आज से दूध के दाम घटाए – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

नई दिल्ली। दिग्गज डेयरी कंपनी अमूल (Amul) ने शुक्रवार से देश भर में अपने दूध की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। यह कटौती सिर्फ एक लीटर के पैक पर ही लागू होगी। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने यह जानकारी दी।

कंपनी ने अमूल गोल्ड, अमूल फ्रेश और अमूल टी-स्पेशल दूध सहित कई प्रकार के दूध की कीमतें घटाई हैं। पहले अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब घटकर 65 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, अमूल फ्रेश की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से घटकर अब 53 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह, अमूल टी-स्पेशल कीमत 62 रुपये प्रति लीटर से घटकर 61 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

लंबे समय बाद दूध की कीमतों में कटौती उपभोक्ताओं को राहत देगी। अमूल के दाम कम करने के बाद अब दूसरी कंपनियों पर भी कीमतों में कटौती का दबाव होगा।

Also Read : महाराष्ट्र : भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट 8 की मौत

इससे पहले, पिछले साल जून में अमूल ने अपनी दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, अमूल का कहना था कि यह वृद्धि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से की गई थी और यह बढ़ोतरी एमआरपी पर केवल तीन-चार प्रतिशत ही थी, जो खाद्य महंगाई के मुकाबले कम थी। इस बढ़ोतरी के बाद अमूल के विभिन्न उत्पादों की कीमतें बढ़ गई थीं, जिनमें अमूल गोल्ड का 500 मिलीलीटर पैक 32 रुपये से बढ़कर 33 रुपये का हो गया था।

इसके अलावा मदर डेयरी ने भी जून में दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में वृद्धि की थी। इसके बाद, मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 68 रुपये प्रति लीटर, टोंड दूध 56 रुपये और डबल टोंड दूध 50 रुपये प्रति लीटर हो गया था। इसके अलावा, भैंस के दूध की कीमत 72 रुपये और गाय के दूध की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई। जून के बाद से दूध की कीमतें स्थिर थीं।

Trending News