Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Chennai Super Kings के गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा | Parmarth TV

Chennai Super Kings के गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा | Parmarth TV

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के एक क्रिकेटर के नाम शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ये क्रिकेटर अमन खान, जिसे सीएसके हाल ही में हुए ऑक्शन में 40 लाख रुपये में खरीदा था। अमन एक ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड के कारण सुर्खियों में आ गए हैं, जो कोई भी गेंदबाज नहीं बनाना चाहेगा।

अमन खान ने पुडुचेरी की ओर से खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड के खिलाफ मुकाबले में ये शर्मनाक प्रदर्शन किया है। इस मैच में उन्होंने 10 ओवर में 100 से ज्यादा रन लुटा दिए, जो अब पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा स्पेल बन गया है। अहमदाबाद में सोमवार को खेले गए मैच में झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 368 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पुडुचेरी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन खान की इस मैच में इकॉनमी रेट 12.30 रहा। उन्होंने 10 ओवर में 123 रन एक विकेट लिया। पुडुचेरी को मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पुडुचेरी की टीम 41.4 ओवर में 235 रन पर ढेर हो गई।

अरुणाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज मिबोम मोसू का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले मेंस लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड अरुणाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज मिबोम मोसू के नाम दर्ज था, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में बिहार के खिलाफ 9 ओवर में 116 रन खर्च किए थे। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 14 साल की उम्र में शतक लगाया था। आपको बता दें कि अमन खान ने अपने लिस्ट-ए क्रिकेट कॅरियर की शुरुआत साल 2021 में मुंबई की ओर से की थी। हालांकि वह बाद में पुडुचेरी की ओर से खेलने लगे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News