Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV

IND vs ENG: तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं ये बड़ेे बदलाव | Parmarth TV

IND vs ENG: तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं ये बड़ेे बदलाव | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर से शुरू होगा। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर चुकी है। इस मैच में सभी की नजर विराट कोहली पर होगी, जिनका बल्ला दूसरे वनडे में खामोश ही रहा है। मैच में टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज में क्लीन स्वीप करने का होगा।

आज खेले जाने वाले तीसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हो सकते हैं। केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत और वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत फिर से करते नजर आ सकते हैं। तेज गेंदबाजी की कमान हर्षित राणा और मोहम्मद शमी द्वारा ही संभालने की पूरी उम्मीद है। विराट कोहली से आज टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है।

वहीं इंग्लैंड की ओर से एक फिर से फिल साल्ट और बेन डकेट ओपनिंग कर सकते हैं। आदिल रशीद स्पिन गेंदबाजी और साकिब महमूद और गस एटकिंसन तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आ सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॅाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: जोस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, टॉम बैंटन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और साकिब महमूद।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करेंअपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News