Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर संसद में बोल दी है ये बड़ी बात, कहा- किसानों के साथ बड़ा छल… | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर संसद में बोल दी है ये बड़ी बात, कहा- किसानों के साथ बड़ा छल… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में घोटालों का आरोप लगाया है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा के दौरान संसद में ये मामला उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। 

हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मैंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हो रहे घोटालों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों के साथ बड़ा छल किया जा रहा है। खड़ी फसलों को बीमा के दायरे से बाहर कर दिया और  किसानों के नाम से फर्जी बंटाईदार सर्टिफिकेट बनाकर बीमा कंपनी के कर्मचारी करोड़ों का घोटाला कर रहे हैं।

रोज इस तरह के नए मामले सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में करोड़ों के घोटाले के बावजूद सरकारों ने जांच के नाम पर चुप्पी साध रखी है वहीं किसानों की ओर से बीमा करवाने के बावजूद पूरा क्लेम नहीं दिया जाता। 

हनुमान बेनीवाल ने इस प्रकरण का भी संसद में किया है जिक्र

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे बताया कि राजस्थान में अकेले बाड़मेर व जैसलमेर जिले में  ग्राम सेवा सहकारी समितियों, कृषि व राजस्व विभाग के कार्मिकों व बीमा कंपनी एचडीएफसी एग्रो जनरल इंश्योरेंस के स्तर पर मिलीभगत करके लाखों हेक्टेयर खेतों के क्लेम फर्जी तरीके से उठा लेने के प्रकरण का जिक्र भी सदन में मैंने किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों जिलों के 8 गांवों में ही 2 हजार खेतों का 300 करोड़ का क्लेम फर्जीवाड़े से उठा लिया गया, इसलिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सार्थकता का लाभ असली हकदारों को क्यों नहीं मिल रहा है इस पर सरकार को सोचने की जरूरत है। 

PC: navbharattimes

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News