Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Good News: कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस, केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: उतार-चढ़ाव के बीच आज इतनी है सोने-चांदी की कीमतें | Parmarth TV Bank Holiday: क्या आज जा रहे आप भी बैंक, चेक करले एक बार बैंक आज खुले हैं या फिर हैं बंद | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी हैं पेट्रोल-डीजल की की कीमतें, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार को जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

IND vs ENG:  मोहम्मद सिराज ने इंंग्लैंड में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, इन दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल | Parmarth TV

IND vs ENG:  मोहम्मद सिराज ने इंंग्लैंड में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, इन दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल | Parmarth TV

खेल डेस्क। मोहम्मद सिराज (छह विकेट) और आकाशदीप (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने एजबेस्टन में खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में इंग्लैंड को 407 रन ढेर कर दिया। इससे टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 180 रन की बढ़त मिली।

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी के दम पर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज करवाई। ये भारतीय गेंदबाज अब इंग्लैंड में अमर सिंह, चेतन शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और ईशांत शर्मा के बाद पांच विकेट लेने वाला पांचवां भारतीय क्रिकेटर बन गया हे। मैच में मोहम्मद सिराज ने 19.3 ओवर में 70 रन देकर 6 विकेट झटके। उन्होंने जैक क्रॉउली, जो रूट और बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर को पवेलियन भेजा।

एजबेस्टन में 1993 के बाद पहली बार किसी मेहमान गेंदबाज ने 6 विकेट हॉल हासिल करने की उपलब्धि हासिल की है। ये मोहम्मद सिराज का कॅरियर का चौथा पांच विकेट हॉल है। उन्होंने गत वर्ष केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रन पर छह विकेट हासिल किए थे।

जेमी स्मिथ और हैरी ब्रुक ने लगाए शतक
मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 रन की पारी खेलने के साथ ही तीसरे विकेट के लिए हैरी ब्रुक के साथ 303 रन की साझेदारी कर मेजबान टीम का स्कोर चार सौ के पार पहुंचाया। स्मिथ ने 207 गेंद की नाबाद पारी में 21 चौके और चार छक्के जड़े। ब्रुक ने भी 234 गेंदों का सामना करते हुए 158 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने एक छक्का और 17 चौके लगाए। दिन का खेल खत्म होते समय भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 64 रन बनाए लिए थे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News