05 जुलाई 2025 का दिन राशियों के लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। कुछ को जहां सफलता और आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक विवादों से सावधान रहना होगा। निवेश सोच-समझकर करें और मानसिक संतुलन बनाए रखें। धैर्य व समझदारी से दिन निकालें।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 05 Jul 2025 12:14:21 PM (IST)
Updated Date: Sat, 05 Jul 2025 12:14:21 PM (IST)
HighLights
- मेष: निर्णय कमजोर
- मिथुन: यात्रा योग
- सिंह: स्वास्थ्य कष्ट
धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ नई चुनौतियों और अवसरों से भरा रहेगा। ग्रहों की स्थिति यह संकेत देती है कि कुछ राशियों को सतर्कता और धैर्य से काम लेना होगा, वहीं कुछ राशियों को आज भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल…
- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता थोड़ी कमजोर पड़ सकती है, जिससे मन में निराशा की भावना उत्पन्न हो सकती है। आज किसी पर भी अंधविश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय फिलहाल टाल दें।
वृषभ (Taurus)
- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। आपके सभी अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं और मन में संतोष की भावना बनी रहेगी। लंबे समय से चला आ रहा कोई पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो सकता है। घर में मेहमानों का आगमन और किसी शुभ आयोजन की संभावनाएं हैं।
- आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नई योजनाओं में निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है।
मिथुन (Gemini)
- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन यात्रा और आत्मिक संतोष से जुड़ा हुआ है। परिवार के साथ किसी तीर्थ या प्राकृतिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको आत्मिक शांति देगा।
- व्यापार में उन्नति के संकेत हैं और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की संभावना है। आपके व्यवहार की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह दिन नई ऊर्जा और उमंग के साथ बितेगा।
कर्क (Cancer)
- कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर समस्याएं बनी रह सकती हैं और पारिवारिक वातावरण में भी अशांति महसूस होगी। किसी परिजन की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
- आर्थिक दबाव और कर्ज से जुड़े मसलों को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आज आपको वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है। अनावश्यक तकरार से दूर रहें और संयम से काम लें।
सिंह (Leo)
- सिंह राशि वालों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मन में बेचैनी और असुरक्षा की भावना रह सकती है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन सहयोगियों से धोखा मिलने की आशंका है। कोई नया काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी और योजना बनाएं।
- पारिवारिक कलह बढ़ सकती है, अतः धैर्य और सहनशीलता से काम लें। अपनी निजी बातें गुप्त रखें, अन्यथा विरोधी उसका लाभ उठा सकते हैं।
कन्या (Virgo)
- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां और सफलता लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनेंगे और पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना सफल हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है।
- धार्मिक यात्रा के संकेत हैं। आप अपने बच्चों और जीवनसाथी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश कर सकते हैं। दिन के अंत तक सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
तुला (Libra)
- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति का सूचक है। किसी नए कार्य की शुरुआत या निवेश के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता के द्वार खुल सकते हैं।
- लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके करियर में नई दिशा ला सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर प्राप्त हो सकता है। आज शेयर बाजार या संपत्ति से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। दिन सफलता से भरपूर रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आशाओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से परिचय होगा जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। व्यापार में मुनाफा और भविष्य की योजनाएं बनने की संभावनाएं हैं।
- यात्रा के योग हैं और सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। हालांकि किसी विवाद से दूर रहें ताकि मानसिक शांति बनी रहे।
धनु (Sagittarius)
- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिससे निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय न लें।
- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण खर्च बढ़ सकता है। अनावश्यक विवादों और झूठे वादों से दूर रहें। संयम और सतर्कता से कार्य करें, परिस्थिति शीघ्र ही सुधरेगी।
मकर (Capricorn)
- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। बिना वजह की परेशानियों से दूरी बनाकर आप आज ऊर्जा से भरे रहेंगे। विरोधी कमजोर होंगे और कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत मिलेंगे।
- कोई नई योजना या प्रोजेक्ट आरंभ कर सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और आप अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने में समर्थ होंगे। दिन को पूरी सकारात्मकता के साथ जिएं।
कुंभ (Aquarius)
- कुंभ राशि वालों के लिए दिन हर्षोल्लास भरा रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन संभव है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। नौकरी या व्यापार में परिवर्तन के संकेत हैं, जो आपके करियर के लिए लाभकारी होंगे।
- थोड़ी मानसिक विचलन की स्थिति रह सकती है, लेकिन सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आदर-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से मन को शांति मिलेगी।
मीन (Pisces)
- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने वाला है। दोस्तों और परिजनों के साथ बिताया समय आपको मानसिक प्रसन्नता देगा। कोई रुका हुआ काम आज दोबारा शुरू हो सकता है।
- मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे आप नए कार्यों को लेकर प्रेरित होंगे। हालांकि किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति से विवाद की संभावना है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें और दिन का आनंद उठाएं।







