Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने एक साथ अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं ये दो बड़े रिकॉर्ड | Parmarth TV

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने एक साथ अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं ये दो बड़े रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। शुभमन गिल (112) की शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंग्लैंड का 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 142 रन से रौंदा। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने अपने नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज करवा लिए हैं।

उन्होंने अब देश के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का एक संयुक्त रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वह अब सर्वाधिक बार 3 वनडे मैचों की सीरीज में विरोधियों का सफाया करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में चौथी बार ऐसा किया है।

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में 3-3 बार विरोधी टीम वनडे सीरीज में सफाया किया था। वहीं रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में चार अलग-अलग विरोधियों को व्हाइटवॉश करने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं।

इन देशों के खिलाफ भी किया था क्लीन स्पीप
आपको बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में 2022 में वेस्टइंडीज को 3-0 से शिकस्त दी थी। इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2023 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड का वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ किया था। अब रोहित की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था। बुधवार को अहमदाबार में मिली 142 रन की जीत, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया की इस टीम के विरुद्ध वनडे में सबसे बड़ी जीत 158 रन से है। भारतीय टीम ने 2008 में राजकोट में इतने अंतर से इंग्लैंड को हराया था।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News