Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: उतार-चढ़ाव के बीच आज इतनी है सोने-चांदी की कीमतें | Parmarth TV Bank Holiday: क्या आज जा रहे आप भी बैंक, चेक करले एक बार बैंक आज खुले हैं या फिर हैं बंद | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी हैं पेट्रोल-डीजल की की कीमतें, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार को जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Supreme Court: सीजेआई की फटकार, राहुल गांधी को अपनी अपनी मंशा स्पष्ट करनी होगी, न्यायपालिका को कोई डरा-धमका नहीं सकता | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सोमवार को उपभोक्ताओं को लगा है महंगाई का झटका? ये हैं ताजा कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं बड़े शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतें, आज करने होंगे इतने रुपए खर्च | Parmarth TV CJP: कनॉट प्लेस में आज सीजेपी करेगी प्रोटेस्ट, पुलिस ने कोर्ट में कहा, अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने की करेंगे कोशिश | Parmarth TV

IND vs ENG:  शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने एजबेस्टन मैदान में रचा इतिहास | Parmarth TV

IND vs ENG:  शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने एजबेस्टन मैदान में रचा इतिहास | Parmarth TV

खेल डेेस्क। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान इंग्लैंड को 336 रनों से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड टीम को दूसरे मैच में जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में मेजबान टीम 271 रन पर ही ढेर हो गई।

दूसरे मैच में मिली जीत में कप्तान शुभमन गिल के अलावा मोहम्मद सिराज और आकाशदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान टेस्ट में टीम इंडिया को पहली बार जीत मिली है। इस मैदान में पर भारत ने 1967 में पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन अब तक उसे एजबेस्टन पर जीत नसीब नहीं हुई थी।

इस मैदान पर कपिल देव, विराट कोहली से लेकर एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला, लेकिन एक भी जीत नहीं दिला सका। अब आखिरकार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 58 साल से चले आ रहे हार के सिलसिले तोड़ दिया।

आकाश दीप ने छह विकेट झटके
मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल के 269 रनों के दम पर पहली पारी में 587 रन बनाए। जवाब में हैरी ब्रूक की 158 रन और जैमी स्मिथ की 184 रन की पारियों के दम पर इंग्लैंड की टीम 407 रनों रन बनाने में सफल रही। पहली पारी में भारत को 180 रनों की बढ़त मिली थी। कप्तान गिल 161 रन की पारी के दम पर भारत ने अपनी दूसरी पारी 427 रनों पर घोषित कर दी थी। इससे इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य मिला। इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारत की ओर से आकाश दीप ने छह विकेट झटके। इससे टीम 271 रन ही बना सकी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News