Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: उतार-चढ़ाव के बीच आज इतनी है सोने-चांदी की कीमतें | Parmarth TV Bank Holiday: क्या आज जा रहे आप भी बैंक, चेक करले एक बार बैंक आज खुले हैं या फिर हैं बंद | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी हैं पेट्रोल-डीजल की की कीमतें, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार को जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Supreme Court: सीजेआई की फटकार, राहुल गांधी को अपनी अपनी मंशा स्पष्ट करनी होगी, न्यायपालिका को कोई डरा-धमका नहीं सकता | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सोमवार को उपभोक्ताओं को लगा है महंगाई का झटका? ये हैं ताजा कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं बड़े शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतें, आज करने होंगे इतने रुपए खर्च | Parmarth TV CJP: कनॉट प्लेस में आज सीजेपी करेगी प्रोटेस्ट, पुलिस ने कोर्ट में कहा, अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने की करेंगे कोशिश | Parmarth TV

Rajasthan: आगामी समय में भजनलाल सरकार करने वाली है ऐसा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV

Rajasthan: आगामी समय में भजनलाल सरकार करने वाली है ऐसा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार आने वाले समय में जनता की सहूलियत के लिए इलेक्ट्रीक बसें ज्यादा से ज्यादा संख्या में चलाएगी। किस्तूरचंद घनश्याम अग्रवाल कुचामन वाले परमार्थ सेवा संस्थान के सौजन्य से पुराने बस स्टैंड पर नवनिर्मित केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने इस बात का ऐलान कर दिया है। 


समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के कार्यकाल में जनता की सुख सुविधाओं पर सर्वाधिक ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले समय में इलेक्ट्रीक बसें भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में जनता की सहूलियत के लिए चलाई जाएगी। 

इस दौरान प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि किशनगढ़ मार्बल नगरी व औद्योगिक नगरी के नाम से दुनिया भर में अलग पहचान रखती है।


यहां उद्योग धंधों के साथ-साथ उद्योगपतियों का जनहित कामों से भी लगाव रहता हैं। इसी के दृष्टिगत किशनगढ़ में पुराने बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी भामाशाह घनश्याम अग्रवाल कुचामन वालों के परिवार ने ली। इस जिम्मेदारी को अग्रवाल परिवार ने निभाकर सभी के लिए उदाहरण पेश किया। 

ज्यादा से ज्यादा जनता की सहूलियत के काम आएगा बस स्टैंड

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि पुराने बस स्टैंड को शानदार तरीके से भामाशाह परिवार ने नवीन केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड बनाकर जनता की सुख सुविधा के लिए दिया है, जो ज्यादा से ज्यादा जनता की सहूलियत के काम आएगा। इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि भामाशाह घनश्याम अग्रवाल कुचामन वालों ने किशनगढ़ की जनता को पुराने बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण करवाकर एक नई सौगात दी हैं। 

PC: dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News