खेल डेस्क। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को जापान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। बारिश के कारण पांच-पांच ओवर के मैच में भारतीय टीम रोमाचंक तरीके से केवल दो रन से जीत दर्ज करने में सफल रही।
बारिश के काऱण मैदान गीला था और इसी कारण पांच ओवर प्रति पारी का मैच हुआ। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया पांच ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर केवल 32 रन ही बना सकी।
जवाब में जापान की टीम निर्धारित पांच ओवरों में तीन विकेट खोकर 30 रन ही बना सका। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर 2 ओवरों में 13 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। इससे पहले भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। भारतीय टीम अब एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने उतरेगी।
PC: cricinfo







