Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV

IND vs SA: अफरीदी के बाद डेविड वार्नर के इस रिकॉर्ड पर है रोहित शर्मा की नजर | Parmarth TV

IND vs SA: अफरीदी के बाद डेविड वार्नर के इस रिकॉर्ड पर है रोहित शर्मा की नजर | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल रायपुर में खेला जाएगा। शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा के पास इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।

ये रिकॉर्ड है इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का है, जो ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के नाम ही दर्ज है। पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाजन वार्नर ने इस टीम के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 60 मैचों में 64 छक्के लगाए हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर 48 मैचों में 63 छक्के लगाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने 61-61 सिक्स लगाए हैं। दोनों इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।

चार छक्के लगाते हुए अपने नाम दर्ज करवा लेंगे रिकॉर्ड

ऐसे में अब रोहित के नाम रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। रोहित शर्मा अगर रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में चार छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह वार्नर के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। रोहित ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 57 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन छक्के और पांच चौके लगाए थे। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे (352) के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा छक्के (645) लगाने वाले क्रिकेटर हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News