Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV

IND vs SA: बुमराह बने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज | Parmarth TV

IND vs SA: बुमराह बने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज | Parmarth TV

खेल डेस्क। हार्दिक पांड्या (नाबाद 59) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कटक में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से शिकस्त दी। भारतीय गेंदबाजों के सामने अफ्रीकी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। भारत ने पहले खेलते हुए मैच में 175 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मेहमान टीम केवल 74 रन पर ही ढेर हो गई।

इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लेकर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। इसके साथ ही बुमराह ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे किए। वह टीम इंडिया के लिए टी-20 में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह के 81 मैचों में अब 101 विकेट हो गए हैं। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

लसिथ मलिंगा सहित इन दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में ये उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले लसिथ मलिंगा, टिम साउदी, शाकिब अल हसन, शाहीन शाह अफरीदी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट में 234 विकेट और वनडे में 149 विकेट हासिल की हैं। कटक में खेले गए पहले टी-20 मैच में बुमराह ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News