Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त किया विश्व रिकॉर्ड, सचिन को भी छोड़ दिया पीछे | Parmarth TV

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त किया विश्व रिकॉर्ड, सचिन को भी छोड़ दिया पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी की विश्व रिकॉर्ड अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे दौरे का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से शिकस्त देकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हार का क्रम भी टूट गया है।


इससे पहले उसे आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया की इस शानदार जीत में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा। वैभव ने 18 गेंदों पर  तूफानी अर्धशतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। वैभव ने इस अर्धशतकीय पारी के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बना डाला है।


वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। 15 साल और 118 दिन के वैभव ने नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। मल्ला ने इससे पहले 8 फरवरी 2020 को कीर्तिपुर में अमेरिका के खिलाफ वनडे में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाया था, तब उनकी उम्र 15 साल और 340 दिन थी।

अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने

इस पारी के साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे। नवंबर 1989 में फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 16 साल और 213  दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

PC: cricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News