Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Ishan Kishan ने दोहरा शतक बनाकर अपने नाम किए कई विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

Ishan Kishan ने दोहरा शतक बनाकर अपने नाम किए कई विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारतीय युवा बल्लेबाज इशान किशन के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष है। उन्होंने आज ही के दिन यानी 10 दिसंबर को 2022 को अपने वनडे कॅरियर की सबसे बड़ी पारी खेली थी। इशान किशन ने आज ही के दिन वनडे क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। इस दोहरे शतक के साथ इशान ने कई रिकॉर्ड बना दिए थे। भारत का ये विकेटकीपर बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में पहले ऐसे बल्लेबाज बना था,जिसने अपने पहले ही शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया था। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। उन्होंने केवल 24 साल की उम्र में ही दोहरा शतक लगा दिया था।

भारतीय युवा बल्लेबाज इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शिखर धवन के साथ ओपनिंग की थी। धवन तो जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद इस युवा बल्लेबाज ने विराट कोहली के साथ रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने 290 रनों की साझेदारी की थी। ये एकदिवसीय क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी।

इशान किशन ने केवल 126 गेंदों पर पूरा कर लिया था अपना दोहरा शतक
इशान किशन ने इस पारी में 131 गेंदों पर 210 रनों की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 24 चौके और 10 छक्के लगाए थे। उन्होंने केवल 126 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया था। यह एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज दोहर शतक है। इस मैच में विराट कोहली ने भी 113 रनों की पारी खेली थी। मैच में भारत ने आठ विकेट खोकर 409 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश टीम केवल 182 रन ही बना सकी थी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News