Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal: आज हर कदम पर मिलेगी सक्सेस, नौकरी में बदलाव के योग… पढ़िए सम्पूर्ण राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज हर कदम पर मिलेगी सक्सेस, नौकरी में बदलाव के योग… पढ़िए सम्पूर्ण राशिफल

विभिन्न राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। मेष राशि वालों को आज लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वृषभ राशि वालों के लिए दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। मिथुन राशि वाले कोई नया काम शुरू सकते हैं या बिजनेस में नई डील कर सकते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 11 Dec 2024 07:51:34 AM (IST)

Updated Date: Wed, 11 Dec 2024 07:56:40 AM (IST)

11 दिसंबर 2024, बुधवार का राशिफल।

HighLights

  1. कर्क राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे।
  2. सिंह राशि वालों को कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
  3. कन्या वाले बिजनेस पार्टनर से धोखा खा सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर (Dainik Rashifal Dec 11, 2024)। आज दिनांक 11 दिसंबर 2024, बुधवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत मार्गशीर्ष, मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष और तिथि एकादशी है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का दिन सामान्य रहेगा। तबियत ठीक रहेगी। किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। मन अशांत हो सकता है, लेकिन वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। बिजनेस मे कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। सेहत में भी उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू सकते हैं या बिजनेस में नई डील मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। पिछले दिनों से जिस काम की कोशिश कर रहे थे, उसमें अब सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा काम पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद में न फंसें। कोई झूठा आरोप लगा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज किसी से विवाद हो सकता है। किसी अपने के व्यवहार के कारण आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी या पति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बिजनेस में पार्टनर से धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आज मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। सेहत में सुधार महसूस करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में माता-पिता की स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज अपनी सेहत पर ध्यान दें। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। बड़ा घाटा उठाना पड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को लेकर अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार आदि में हानि उठानी पड़ सकती हैं। लंबी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन का उपयोग संभलकर करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कोर्ट केस में विजय प्राप्त होगी। सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन नया काम शुरू करने के लिए उत्तम है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता परिवार के साथ आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

Trending News