Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

MS Dhoni करने जा रहे हैं राजनीति में प्रवेश! झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से की अचानक मुलाकात | Parmarth TV

MS Dhoni करने जा रहे हैं राजनीति में प्रवेश! झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से की अचानक मुलाकात | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं।  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से अचानक हुई धोनी की मुलाकात के इस प्रकार के कयास लगने शुरू हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में दो बार विश्व कप जितवा चुके एमएस धोनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अचानक पहुंचकर चौंका दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि माही से अचानक मिलन हुआ।  फोटो  में सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के साथ पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी बीच में दिख रहे हैं। हालांकि, इस मुलाकात के पीछे के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। बस यही माना जा रहा है कि  नए साल के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन और धोनी ने एक-दूसरे को शुभकामना दीं।

आपको बता दें कि इस मुलाकात से पहले  सीएम हेमंत सोरेन ने हाल ही में दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भी पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र किया था। उन्होंने इस दौरान एमएस धोनी को झारखंड के ‘स्पोर्टिंग लीगेसी’ (खेल विरासत) के प्रतीक के रूप में बताया था। झारखंड के सीएम ने इस संबंध में कहा था कि एमएस धोनी जैसे आइकन के साथ मिलकर झारखंड में वैश्विक स्तर की खेल अकादमियां विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं।

भारत ने जीते हैं धोनी की कप्तानी में दो विश्व कप

आपको बता दें कि एमएस धोनी ने अपने शानदार खेल और कप्तानी के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनके नाम कई बड़ी उपब्धियां दर्ज है। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2027 और वनडे विश्व कप 2011 जीता था।

PC: prabhatkhabar

 

Trending News