खेल डेस्क। भारत के मुख्य घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में एक बार फिर से एक बल्लेबाज ने चार सौ रन की पारी खेली है। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के दूसरे राउंड में मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुथार ने 400 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
इस पारी के माध्यम से चिन्मय सुथार ने 77 साल का सूखा खत्म कर दिया है। उनसे पहले भाऊसाहब बाबासाहब निम्बाल्कर ने साल 1948-49 में चार सौ से अधिक रन बनाए थे। उन्होंने महाराष्ट्र की ओर से काठियावाड के खिलाफ नाबाद 443 रन बनाए थे। अब चिन्मय चार सौ रन की पारी खेलने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।
नागालैंड के खिलाफ मिजोरम ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 581 रनों पर घोषित कर दी। चिन्मय ने टीम के 581 रनों में से 400 रन अकेले बना डाले। इस पारी में उन्होंने 517 गेंदों का सामना करते हुए 46 चौके और सात छक्के लगाए। उनके अलावा जेहू एंडरसन ने 151 गेंदों पर 69 रन बनाए। चिन्मय ने 77.36 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
PC: INSTAGRAM
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







