Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात… | Parmarth TV सरकार केवल इमरजेंसी में तय करेगी एयरलाइंस का किराया, नहीं करेगी ऐसा | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

SA vs ZIM: सीन विलियम्स ने 38 साल की उम्र में लगाया शतक, 12 साल पहले किया था टेस्ट डेब्यू | Parmarth TV

SA vs ZIM: सीन विलियम्स ने 38 साल की उम्र में लगाया शतक, 12 साल पहले किया था टेस्ट डेब्यू | Parmarth TV

खेल डेस्क। सीन विलियम्स ने शतकीय पारी खेल दक्षिण अफ्रीका के ख्लिाफ पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को फॉलोऑन से बचा लिया है। जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज सीन विलियम्स ने बुलावायो में टेस्ट में शतक लगाया है। ये उनके टेस्ट कॅरियर का छठवां शतक है। इस प्रकार से सीन विलियम्स टेस्ट क्रिकेट में 6 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले जिम्बाब्वे के महज चौथे क्र्रिकेटर बन गए हैं।

इससे पहले ये उपलब्धि एंडी फ्लावर, ग्रांट फ्लावर और ब्रेंडन टेलर ही हासिल कर सके हैं। सीन विलियम्स ने 12 साल पहले टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन वह अभी तक 21 टेस्ट ही खेल सके हैं। 38 साल के सीन विलियम्स ने अपनी पारी के दौरान उन्होंने बेहतरीन स्ट्रोक्स खेले और अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को काफी परेशान किया।

सीन विलियम्स ने 164 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 137 रनों की शतकीय पारी खेली। वह इस स्कोर पर केशव महाराज की गेंद पर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने भी अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए।

दक्षिण अफ्रीका ने बना ली है 216 रन की बढ़त
जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 251 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने सर्वाधकि 4 विकेट झटके। केशव महाराज और कोडी यूसुफ 3-3 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 418 रन पर घोषित की थी। वहीं उसने दूसरी पारी में भी एक विकेट गंवाकर 49 रन बना लिए हैं। इस प्रकार दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 216 रन की हो गई है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News