Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: अगर लगातार छह महीनों तक नहीं लिया है अनाज तो 1 अक्टूबर से… | Parmarth TV BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय चर्चा | Parmarth TV Delhi में अवैध निर्माण के खिलाफ होगा एक्शन, पीजी बिल्डिंग गिरने के मामले अब तक हो चुके हैं पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Toll Tax: ऐसा करने पर आपका फास्टैग हो सकता है ब्लैकलिस्ट, जान लें | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज 1,891 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए हैं सोने के दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV PM Modi: पीएम मोदी आज Gen Z से करेंगे संवाद, एक घंटे में ऑनलाइन बुक हुए कार्यक्रम के पूरे टिकट, बुक माय शो से हुआ… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें! ये है ताजा रेट | Parmarth TV BJP: नाराज फूफा वाले बयान पर सियासत हुई तेज, नितिन नवीन ने किया पीएम मोदी की टिप्पणी का समर्थन, विपक्ष भड़का | Parmarth TV LPG Prices: बुक करवाने से पहले चेक कर लें एलपीजी सिलेंडरों की ताजा रेट | Parmarth TV Germany में पहली बार इस पार्टी को मिली जीत, परिणाम को लेकर यहां पर बढ़ी चिंता | Parmarth TV

Smriti Mandhana ने खेली 124 रन की तूफानी पारी, अपने नाम दर्ज करवा लिए ये दो विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

Smriti Mandhana ने खेली 124 रन की तूफानी पारी, अपने नाम दर्ज करवा लिए ये दो विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (124 रन) की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने एसीसी वूमेन्स एशिया कप 2026 में हांगकांग पर बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193/5 का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में हांगकांग की पूरी टीम सिर्फ 12 ओवर में 56 रन पर सिमट गई।

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा और प्रतीका रावल दो-दो विकेट अपने नाम करने में सफल रही। स्मृति मंधाना ने इस शतकीय पारी से दो विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं।

इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट की महान खिलाड़ी मिताली राज का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में स्मृति ने अपने इंटरनेशनल कॅरियर की 303वीं पारी में यह खास मुकाम हासिल किया। मिताली राज के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10868 रन दर्ज थे। स्मृति के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 10880 रन हो गए हैं।

दुनिया की इन तीन दिग्गजों को छोड़ा पीछे
हांगकांग के खिलाफ स्मृति ने 64 गेंदों में 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और सात छक्के लगाए। इस पारी के माध्यम से वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गई हैं। ये उनका 18वां शतक है। इस मामले में उन्हेांने मेग लैनिंग और लौरा वोल्वार्ड्ट और हेले मैथ्यूज को पीछे दिया है, इन तीनों के नाम 17-17 शतक दर्ज हैं।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News