खेल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कमजोर टीमों ने मजबूत टीमों को कड़ी चुनौती दी है। पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें तो अपने-अपने पहले मैच में उलटफेर का शिकार होने से बची हैं। वहीं भारतीय टीम को भी अमेरिका से चुनौती मिली है।
आज तीसरे दिन टूर्नामेंट में तीन मैच खेले जाएंगे। देखने वाली बात हो होगी कि क्या आज कोई बड़ा उपलटफेर होता है या नहीं। आज पहला मुकाबला इटली और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। इटली की टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाई है। स्कॉटलैंड और इटली की टीमों के बीच ग्रुप सी का ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। स्कॉटलैंड की टीम इससे पहले भी टी20 वर्ल्ड कप में खेल चुकी है। ये देखने वाली बात होगी कि इटली मैच में स्कॉटलैंड को चुनौती दे पाती है या नहीं।
दिन का दूसरा मुकाबला दोहपर तीन बजे से जिम्बाब्वे और ओमान के बीच खेला जाएगा। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले ग्रुप बी के इस मुकाबले में जिम्बाब्वे का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि ओमान की टीम को हल्के में लेना जिम्बाब्वे को भारी भी पड़ सकता है।
साउथ अफ्रीका शुरू करेगी अपना अभियान
दिन का तीसरा और आखिरी मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। कनाडा की टीम अगर साउथ अफ्रीका को हराने में सफल हो जाती है तो ये एक बड़ा उलटफेर होगा।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







