Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Virat Kohli का फेवरेट है रांची का मैदान, 192 के औसत से बनाए हैं रन, आंकड़ें जानकर चौंक जाएंगे आप | Parmarth TV

Virat Kohli का फेवरेट है रांची का मैदान, 192 के औसत से बनाए हैं रन, आंकड़ें जानकर चौंक जाएंगे आप | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा। इस सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी जलवा देखने को मिलेगा। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी तो सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी। ये विराट कोहली के सबसे फेवरेट मैदानों में से एक है।

यहां पर विराट कोहली के वनडे रिकॉर्ड को देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। विराट कोहली ने रांची में अभी तक 5 वनडे मैचों की चार पारियों में बैटिंग करते हुए 384 रन बनाए हैं। वह इस मैदान पर एकदिवसीय क्रिकेट में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रांची के मैदान पर विराट कोहली ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। इस दौरान उनका औसत 192 जबकि स्ट्राइक रेट 109 का रहा है। रांची के मैदान पर विराट कोहली की सबसे छोटी पारी 45 रनों की है।

इन दो मैदानों पर रहा है 126 का औसत

ये पूर्व भारतीय कप्तान अपने कॅरियर में 59 मैदानों पर एक से ज्यादा मैच खेल चुका है। उनका सबसे अच्छा औसत इसी मैदान पर रहा है। इसके बाद गुवाहाटी के बारसापारा और साउथ अफ्रीका के न्यूलैंड के मैदान पर विराट कोहली ने वनडे में 126 की औसत से रन बनाए हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम इंडिया पर वनडे सीरीज जीतने को लेकर दबाव होगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा का भी जलवा देखने को मिलेगा।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News