Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर बेंगलुरु तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के सात जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, इन राज्यों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV PM Kisan yojana: जाने किन किसानों को नहीं मिलेगा 24वीं किस्ता का लाभ, करना होगा… | Parmarth TV Ashok Gehlot का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- राहुल गांधी के प्रति जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इस योजना के माध्यम से महिलाएं हर महीने ले सकती हैं 1500 रुपए, आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी | Parmarth TV मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस का ‘ऑरम एडिशन’ पेश किया – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Philippines: आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चारों पायलटों की मौत | Parmarth TV कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Kerala: नए राज्यपाल माथुर का फरमान, राजभवन की रसोई में बनेगा सिर्फ वेज खाना, कांग्रेस ने उठाए सवाल | Parmarth TV

Yashasvi Jaiswal ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने | Parmarth TV

Yashasvi Jaiswal ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने | Parmarth TV

खेल डेस्क। कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127), यशस्वी जायसवाल (101) और ऋषभ पंत (नाबाद 65) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में विशाल स्कोर की नींव रख दी है। टीम इंडिया ने पहले ही दिन तीन विकेट पर 359 रन रन बनाए लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी से अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है।148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

यशस्वी जायसवाल दुनिया के पहले ऐसे विजिटिंग बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शतक लगाया है। उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया में पर्थ टेस्ट के दौरान 161 रन की पारी खेली थी। ये जायसवाल का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहला ही टेस्ट मैच था। अब जायसवाल ने अब इंग्लैंड की धरती पर अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाया है।

यशस्वी जायसवाल ने लगाया अपने टेस्ट कॅरियर का पांचवां शतक
इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट कॅरियर का पांचवां शतक लगाया। यशस्वी जायसवाल ने इस पारी में 159 गेंदों पर 101 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अभी तक 20 टेस्ट मैचों के कॅरियर में 54.26 की औसत से 1899 रन बना चुके हैं। वह अभी तक 2 दोहरे शतक सहित 5 शतक और 10 अर्धशतकअपने टेस्ट कॅरियर में लगा चुके हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News