Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

एपल लवर्स का iPhone-16 का इंतजार आज खत्म, जानें फीचर और कीमत | Parmarth TV

एपल लवर्स का iPhone-16 का इंतजार आज खत्म, जानें फीचर और कीमत | Parmarth TV

iPhone-16 launching: एप्पल लवर्स का iPhone-16 का इंतजार आज खत्म होने वाला है। आज का दिन आईफोन यूजर्स के लिए बेहद खास रहेगा, क्योंकि भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे एप्पल iPhone 16 को लॉन्च करने जा रहा है। यह इवेंट कैलिफोर्निया के एप्पल क्यूपर्टिनो पार्क में आयोजित किया गया है। इस इवेंट को आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं। इसे एप्पल की वेबसाइट, एप्पल टीवी ऐप या एप्पल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आईफोन 16 सीरीज में नया क्या होगा, इसके फीचर्स और एक्पेक्टेड प्राइस क्या होगा यहां इसकी पूरी डिटेल्स पढ़ें. इसके बाद आप भी लॉन्च से पहले अपना बजट तैयार कर सकेंगे।

also read: Akshay Kumar ने जन्मदिन पर नई फिल्म का किया एलान, हॉरर-कॉमेडी का धमाका

iPhone 16 Series में खास फीचर्स

एप्पल की नई सीरीज iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकती है। iPhone 16 और iPhone 16 Plus A18 बायोनिक चिपसेट से लैस हो सकते हैं, जबकि iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro मॉडल्स में A18 Pro चिपसेट मिलने की संभावना है।

इसमें एक्शन बटन भी हो सकता है, जिससे लैंडस्केप फ्रेमिंग के साथ आसानी से फोटो ली जा सकेगी। iPhone 16 Pro मॉडल में बड़ी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। iPhone 16 में 6.1 इंच की डिस्प्ले आ सकती है, जबकि iPhone 16 Plus में इससे थोड़ी बड़ी, 6.7-इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

iPhone 16 के लिए कितना बजट

फिलहाल Apple ने iPhone की कीमतों के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. लेकिन इन दिनों iPhone16 सीरीज की संभावित कीमतें सामने आ रही हैं, अगर संभावित कीमतों के हिसाब से बजट तैयार किया जाए तो Apple Hub के द्वारा लीक की गई कीमतों के हिसाब से, iPhone 16 फोन की कीमत 799 डॉलर (करीब 66,300 रुपये) हो सकती है, iPhone 16 Plus की कीमत की बात करें तो ये 899 डॉलर (करीब 74,600 रुपये), में आ सकता है. वहीं iPhone 16 Pro इन दोनों से ज्यादा कीमत 1099 डॉलर (करीब 91,200 रुपये) और iPhone 16 के टॉप मॉडल iPhone 16 Pro Max की कीमत 1199 डॉलर (करीब 99, 500 रुपये) हो सकती है.

ध्यान दें ये सभी फीचर्स और कीमतें संभावित हैं, लॉन्च के बाद कीमत में बदलाव आ सकता है.

Trending News