इंटरनेट डेस्क। नए गैस कनेक्शन के लिए लोगों को कई नियमों का पालन करना पड़ता है। बहुत से लोगों के मन में सवाल उठाता है कि क्या एक ही घर में मकान मालिक और किराएदार अलग-अलग गैस कलेक्शन ले सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
नियमों के अनुसार, अगर दोनों परिवार के किचन अलग हैं और खाना अलग-अलग बनाया जाता है तो ऐसी स्थिति में गैस कनेक्शन लेने की परमिशन किराएदार को मिल सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना भी काफी महत्वपूर्ण है।
इसके लिए किराएदार को कनेक्शन लेने के लिए अपनी अलग किचन और रहने की व्यवस्था के बारे में बताना पड़ेगा। वहीं गैस एजेंसी में ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा करना होगा। इसमें किरायेदार की पहचान और परिवार से जुड़ी जानकारी की जांच होने के बाद ही उसे गैस कनेक्शन दिया जाएगा। एजेंसी को कुछ दस्तावेज भी देने होंगे।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







