इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर हताशा जाहिर की है। इस पर ट्रंप ने नाराजगी जताते हुए नॉर्वे को गाली तक दे डाली है। उन्होंने बोल दिया कि वे वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहते हैं।
खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने मिशिगन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए इस संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने आठ जंग रुकवाई। फिर भी मुझे नोबेल नहीं मिला। मैं नॉर्वे से किसी को यहां आने देना नहीं चाहता। उन्होंने नॉर्वे की आलोचना करते हुए कहा कि वह एक घटिया देश बन गया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया कि उनके कूटनीतिक प्रयासों के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्हें अब सिर्फ ईरान और यूक्रेन जंग सुलझाने हैं। उन्होंने कहा कि पुरस्कार का ऐलान होने से पहले उन्हें उम्मीद थी कि यह सम्मान मिलेगा। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी नोबेल शांति पुरस्कार का दावा कर चुके हैं।
PC: indiatv







