Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

क्या किराएदार को भी मिलता है गैस कलेक्शन, जान लें ये नियम | Parmarth TV Government Scheme: सरकार बेटियों की शादी के लिए दे रही है 30 हजार रुपए, जान लें आप | Parmarth TV Kanpur: दातों से देवर का प्राइवेट पार्ट काटने वाली भाभी गिरफ्तार, लगे 55 टांके…जोश जोश में भाभी को दे दिया था… | Parmarth TV हुंडई ने भारतीय बाजार में उतारा इंटेलिजेंट एसयूवी बेयॉन – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर Donald Trump ने नाॅर्वे को दी गाली, कहा-वह एक घटिया देश… | Parmarth TV इथेनॉल निर्माताओं ने बढ़ती लागत को लेकर जताई चिंता – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Rahul Gandhi अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में बरी | Parmarth TV चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV व्यापारियों से बोले Rahul Gandhi- मोदी जी से कहिए, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा | Parmarth TV Petrol-diesel prices: सरकारी तेल कंपनियों ने आमजन को दी राहत, आज ये है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan: सरकार ने 14 जिलों की 80 तहसीलों को किया गंभीर और मध्यम सूखाग्रस्त घोषित, अधिसूचना की जारी | Parmarth TV

Rajasthan: सरकार ने 14 जिलों की 80 तहसीलों को किया गंभीर और मध्यम सूखाग्रस्त घोषित, अधिसूचना की जारी | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। बारिश की कमी के कारण प्रदेश में सूखे की स्थिति बनी हुई है। इस बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 14 जिलों की 80 तहसीलों को गंभीर और मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया है। राज्य सरकार ने रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इस फैसले से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू करने, पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था करने और किसानों को राहत उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हुआ है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सूखे की सबसे ज्यादा मार पश्चिमी राजस्थान के जिलों में देखने को मिल रही है। पाली, जैसलमेर, जालोर, बाड़मेर, बालोतरा और जोधपुर सहित कई जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जोधपुर जिले की 12 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। जालोर और बाड़मेर की 10-10, बालोतरा की 9, पाली की 8, डूंगरपुर और जैसलमेर की 7-7 तहसीलों को सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा बांसवाड़ा की 3, ब्यावर, चूरू और बीकानेर की 2-2 तथा नागौर और सिरोही की एक-एक तहसील को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। फलोदी जिले की 7 तहसीलें भी इस सूची में शामिल हैं।

pc- republicbharat.com

 

Parmarth TV

Trending News