इंटरनेट डेस्क। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री द्वारा 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडी गठबंधन की रैली को स्थगित करने के अनुरोध पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है।
प्रदर्शनों और बंद के चलते व्यापार ठप होने का हवाला देते हुए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने ये अपील की थी। अब इस संबंध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
राहुल गांधी ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं। मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया। जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं – न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य। मोदी जी से कहिए – आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा।
PC: amarujala.







