इंटरनेट डेस्क। केवल 11 दिनों में ही चार बार पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओें को महंगाई का झटका लगा चुका है। आज चौथी बार दोनों ईंधनों के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि आज घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिस प्रकार से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं जल्द ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
सरकारी तेल कंपनियों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें देश के बड़े शहरों में स्थिर बनी हुई हैं। इससे पहले 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में 900 रुपए से ज्यादा का इजाफा कर लोगों को झटका दिया जा चुका है।
अब जो हालात हैं उनके अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि केन्द्र सरकार की ओर से इस संबंध में किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है। आमामी समय ही बताएगा कि सरकार इस पर क्या फैसला लेती है।
PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







