Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV Government Scheme: अब हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, सरकार ने इस स्कीम को दे दी है मंजूरी | Parmarth TV डीएचएल एक्सप्रेस की सेवाएं 01 जनवरी से होंगी महंगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल से हो सकती हैं 100 करोड़ मौतें: Bill Gates | Parmarth TV

क्रिसमस से पहले भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

क्रिसमस से पहले भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। तेल और गैस, फार्मा और आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना रहा।  

गुरुवार को क्रिसमस की छुट्टी से पहले निवेशक सतर्क नजर आए, जिस वजह से बाजार में कारोबार की रफ्तार भी धीमी रही।

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 116.14 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 85,408.70 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 35.05 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 26,142.10 पर बंद हुआ।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी 26,100 से 26,130 के सपोर्ट लेवल के आसपास बना रहा, जहां कुछ खरीदारी देखने को मिली, लेकिन बाजार में मजबूत तेजी नहीं आ पाई। जब तक निफ्टी 26,200 के ऊपर मजबूती से नहीं टिकता, तब तक बाजार में सतर्कता बनी रह सकती है।

बीएसई पर ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति सुजुकी के शेयरों में बढ़त देखने को मिली, जबकि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Also Read : शिशिर ऋतु : इन आयुर्वेदिक तरीकों से बढ़ेगी इम्यूनिटी

एनएसई पर ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में अच्छी तेजी रही, जबकि इंडिगो और डॉ. रेड्डीज लैब्स के शेयर नुकसान में रहे।

कुल मिलाकर, बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.28 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.60 प्रतिशत गिरा।

सेक्टर के हिसाब से देखें, तो निफ्टी ऑयल एंड गैस सबसे कमजोर रहा, जिसमें 0.76 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बाद मेटल और फार्मा सेक्टर भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 0.44 प्रतिशत की बढ़त रही और रियल्टी तथा मेटल सेक्टर भी हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, छुट्टी से पहले निवेशक फिलहाल बाजार से दूर रहना पसंद कर रहे हैं, जिससे बाजार सीमित दायरे में बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी बाजार की चाल धीमी रह सकती है, हालांकि निवेशक वैश्विक व्यापार से जुड़ी खबरों पर नजर बनाए रखेंगे।

Pic Credit : ANI

Trending News