Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Rajasthan: सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत 4 लोगों की मौत, गहलोत ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV लगातार तीसरे दिन लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इंडिगो मुंबई से दार एस सलाम के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gehlot का केन्द्र सरकार पर निशाना, कहा- अमीर व्यापारियों के लाखों करोड़ रुपए के लोन माफ करने वाली मोदी सरकार… | Parmarth TV शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 333 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 121 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Kapil Sibal: विपक्ष ने पहली बार की मोदी की तारीफ, कपिल सिब्बल ने ब्रिक्स समिट को बताया सफल | Parmarth TV अमेरिका ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से सौर सेल आयात पर तय किया भारी शुल्क – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में लगातार दूसरी गिरावट, सेंसेक्स 778 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से लुढ़के शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल में तेजी से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बिकवाली रही जिससे बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगभग तीन महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 162 अंक की गिरावट में 75,970 अंक पर खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह 555.23 अंक (0.73 प्रतिशत) उतरकर 75,577.58 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 144.05 अंक यानी 0.61 प्रतिशत टूटकर 23,635.10 अंक पर आ गया। दोनों प्रमुख सूचकांकों का यह 12 जून के बाद का निचला स्तर है।

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इससे कच्चे तेल में तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त में 98.50 डॉलर प्रति बैरल के पार है। इससे विदेशी बाजारों के साथ घरेलू बाजारों में भी निवेश धारणा कमजोर हुई है।

Also Read : ‘द बॉम्बे ब्लड’ की बर्लिन में भारतीय दूतावास में होगी स्क्रीनिंग

प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में अधिकांश सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.23 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एनएसई में जिन 3,648 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, उनमें से 1,833 के शेयरों में गिरावट और 1,710 में तेजी रही। अन्य 105 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंततः अपरिवर्तित रहे।

सेक्टर आधारित सूचकांकों में बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, सीमेंट, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और आईटी समूहों में बिकवाली हावी रही। मीडिया, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन समूहों के सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 21 के शेयर गिर गये। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर दो प्रतिशत लुढ़क गया। एक्सिस बैंक में 1.72 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.23, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.20, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.16, एचडीएफसी बैंक में 1.11, सन फार्मा में 0.98 और मारुति सुजुकी में 0.96 प्रतिशत की गिरावट रही। ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड और इंफोसिस के शेयर भी नीचे बंद हुए।

मुनाफा कमाने वालों में बीईएल का शेयर 1.48 प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स का 1.06 प्रतिशत की बढ़त में रहा। हिंदुस्तान यूनीलिवर और इंडिगो के शेयर भी मजबूत बंद हुए।

वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 1.70 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 0.38 प्रतिशत टूट गया। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.20 प्रतिशत की तेजी रही। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.03 प्रतिशत नीचे थे।

Pic Credit : ANI

Trending News