इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त अगले महीने जारी हो सकती हैं। इस किस्त का किसानों को इंतजार है। हालांकि किस्त की राशि जारी होने से पहले किसानों को एक जरूरी काम पूरा करना है। वह काम ई-केवाईसी का है। अगर ई-केवाईसी का काम अटका हुआ है, तो ऑफिशियल पोर्टल से प्रोसेस पूरा करें। ये काम करना बहुत ही आसाना है।
\इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करनी होगी। इसके बाद ई-केवाईसी ऑप्शन पर क्लिक कर आधार कार्ड नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी का उपयोग करके प्रोसेस पूरा करना होगा। इससे आपकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
किसान अपने पास के सीएससी सेंटर पर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी भी कर सकते हैं। पीएम किसान ऐप के ज़रिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। आपको बता दें कि देश में ड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
PC: peoplesupdate







