Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

पेंशनभोगियों की पेंशन पर आया बड़ा अपडेट | Parmarth TV

पेंशनभोगियों की पेंशन पर आया बड़ा अपडेट | Parmarth TV

पेंशनभोगियों की पेंशन पर बड़ा अपडेट, अभी करें चेक: मध्यप्रदेश में हायर पेंशन के दायरे में आ चुके रिटायर्ड कर्मचारियों से जुड़ी खबर सामने आई है। हायर पेंशन के मामले में प्रदेश में धीमी गति से काम हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश में लगभग दो लाख से अधिक कर्मचारी हायर पेंशन के दायरे में आ रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ हजार ही कर्मचारियों के आवेदन स्वीकार हुए हैं।

हालांकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से डिमांड नोट जारी किए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर 2022 के निर्णय के परिप्रेक्ष्य में EPFO, नई दिल्ली द्वारा जारी आदेश के तहत देशभर में हायर पेंशन की कार्यवाही चल रही है। 1 सितंबर 2014 के बाद जो कर्मचारी 58 साल के हो गए, वे हायर पेंशन के दायरे में आते हैं।

आवेदन की अवधि 31 मई 2023 थी। इस अवधि को बीते हुए करीब डेढ़ वर्ष हो गया है, लेकिन प्रदेश में अभी किसी भी पेंशनधारी को इसका लाभ नहीं मिला है। हायर पेंशन के प्रकरणों के निपटारे की गति अत्यंत धीमी है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मध्यप्रदेश में जबलपुर, इंदौर, भोपाल, सागर आदि क्षेत्रीय कार्यालयों में अगस्त-सितंबर से लोगों ने हायर पेंशन के लिए पैसा भी जमा कर दिया है, परंतु किसी भी कर्मचारी/पेंशनभोगी को हायर पेंशन नहीं दी जा रही है। पात्र कर्मचारियों में काफी असंतोष है। इसे लेकर 19 दिसंबर को नई दिल्ली के केंद्रीय भविष्य निधि संगठन (EPFO) के आयुक्त से प्रतिनिधिमंडल की भेंट होगी।

 

 

 

 

 

Trending News