इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा यूपीआई का उपयोग किया जाता है। अब इसका उपयोग करना और भी आसान हो गया है। कई बार Google Pay और PhonePe इंटरनेट न होने की वजह से अटक जाते हैं। ऐसा होने पर समय पर पेमेंट नहीं हो पाता। इन सभी झंझटों से छुटकारा पाने के लिए अब आरबीआई और एनपीसीआई ने अब एक नया फीचर शुरू किया है।
ये UPI Tap & Pay है। इसे मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में लॉन्च किया गया। आरबीआई और एनपीसीआई ने मिलकर दो नई चीजें शुरू की हैं। एक है UPI Tap & Pay और दूसरी है MyUPI
इन दोनों ने यूपीआई के उपयोग को आसान बना दिया है। इनके आने के बाद क्यूआर कोड खोजने, कैमरा खोलने और ऐप खोलकर पिन डालने की जरूरत नहीं है। अगर आपका फ़ोन एनएफसी सपोर्ट करता है, तो बस फ़ोन अनलॉक करें और दुकानदार की मशीन यानी पोस मशीन पर टैप करें और भुगतान हो जाएगा।
PC: navrashtra







