Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV

फार्मा और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 226 अंक ऊपर बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

फार्मा और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 226 अंक ऊपर बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Indian Stock Market : भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। बाजार के सभी मुख्य सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 226.85 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,759.1 और निफ्टी 86.40 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,249.50 पर था।  

समग्र स्तर पर भी बाजार में खरीदारी देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,149 शेयर हरे निशान में, 1,800 शेयर लाल निशान में और 125 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सपाट कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 4.80 अंक की मामूली गिरावट के साथ 52,714.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19.95 अंक की तेजी के साथ 16,560 पर बंद हुआ।

ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया इंडेक्स दबाव के साथ बंद हुए। फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

Also Read : अक्षय ने ‘गुरु’ प्रियदर्शन को दी जन्मदिन की शुभकामना

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, एचयूएल, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एनटीपीसी, सनफार्मा, एसबीआई, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स थे। 

टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, जोमैटो, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों का कहना है कि सपाट शुरुआत के बाद निफ्टी के लिए 23,050, फिर 22,950 और 22,800 एक अहम सपोर्ट होगा। वहीं, 23,250 एक अहम रुकावट का स्तर है। (Indian Stock Market) 

अगर यह ब्रेक होता है तो 23,400 और फिर 23,500 के भी स्तर देखने को मिल सकते हैं।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,586 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची थी। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,792 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। सुबह 9:26 पर सेंसेक्स 5 अंक की मामूली गिरावट के साथ 76,537 और निफ्टी 20 अंक की तेजी के साथ 23,183 पर था। (Indian Stock Market)

Trending News