Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मेटल स्टॉक्स में खरीदारी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मेटल स्टॉक्स में खरीदारी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार की बुधवार को शुरुआत सपाट हुई। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 7 अंक की मामूली तेजी के साथ 83,458 और निफ्टी एक अंक की बढ़त के साथ 25,724 पर था।  

शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम मेटल शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी मेटल करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी रियल्टी हरे निशान में थे। 

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी सर्विसेज लाल निशान में थे। 

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 172 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,054 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 59 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,208 पर था। 

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, बीईएल, आईटीसी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, सन फार्मा, टाइटन, इंडिगो, इटरनल, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल गेनर्स थे।

इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक और एनटीपीसी लूजर्स थे। 

Also Read : राजनाथ से मिलीं फ्रांस की रक्षा मंत्री

जानकारों ने कहा कि तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजें और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक घटनाक्रम से निवेशकों की सकारात्मक धारणा को बल मिला है। हालांकि, एआई के चलते आईटी शेयरों में उठापटक रह सकती है।

वैश्विक स्तर पर शंघाई, सोल और हांगकांग जैसे बड़े बाजार लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण बंद हैं। टोक्यो, बैंकॉक और जाकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। 

कमोडिटी मार्केट में तेजी देखी बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.38 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 67.60 डॉलर प्रति बैरल पर था। सोना 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,938 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74.54 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Pic Credit : ANI

Trending News