Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में बंद, सेंसेक्स 55 अंक फिसला | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में बंद, सेंसेक्स 55 अंक फिसला | Parmarth TV

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सीमित दायरे में बंद हुआ। कारोबार के अंत में ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और रियलिटी सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स कारोबार के अंत में 55.47 अंक या 0.07 प्रतिशत फिसलकर 79,486.32 पर आ गया। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 51.15 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,148.20 पर आ गया। निफ्टी बैंक 355.30 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरने के बाद 51,561.20 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 757.15 अंक या 1.33 प्रतिशत गिरने के बाद 56,352.00 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप (Nifty Smallcap) 100 इंडेक्स 318.25 अंक या 1.70 प्रतिशत गिरने के बाद 18,445.60 पर बंद हुआ। निफ्टी के रियलिटी, एनर्जी और मीडिया सेक्टर में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा सेक्टर में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में आईटी, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर हरे निशान पर थे।

Also Read : जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई: योगी आदित्यनाथ

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एसबीआई, टाटा मोटर्स, रिलायंस, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स रहे। वहीं, एम एंड एम, टाइटन, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और इंफोसिस टॉप गेनर्स रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,397 शेयर हरे, 2,574 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 93 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहा। बाजार के जानकारों के अनुसार, “बाजार में समेकन जारी रहा क्योंकि आय में निराशा और एफआईआई के पलायन के कारण निवेशक सतर्क रहे। अमेरिकी फेड ने अर्थव्यवस्था (Economy) को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी दर-कटौती चक्र जारी रखा और मुद्रास्फीति में नरमी के बीच दिसंबर की नीति बैठक में इसी तरह की 25-बीपीएस दर कटौती की उम्मीद है। जानकारों ने आगे कहा कि भारत में मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़ने का अनुमान है और मजबूत अमेरिकी डॉलर आरबीआई को निकट भविष्य में दर को बनाए रखने के लिए मजबूर करेगा।

Trending News