Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

रील बनाकर आप जीत सकते हैं 1.5 लाख तक का इनाम, NCRTC ने कर दिया है इस प्रतियोगिता को शुरू करने का ऐलान | Parmarth TV

रील बनाकर आप जीत सकते हैं 1.5 लाख तक का इनाम, NCRTC ने कर दिया है इस प्रतियोगिता को शुरू करने का ऐलान | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अगर आपको रील्स बनाने का शौक है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपके पास अच्छा वीडियो शूट कर 1.5 लाख तक का इनाम जीतने का मौका है। खबरों के अनुसार, नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) की ओर से अब नमो भारत शॉर्ट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता प्रारम्भ करने का ऐलान किया गया है। इसके तहत आप एक अच्छी रील बनाकर 1.5 लाख तक का इनाम जीत सकते हैं।

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की इस प्रतियोगिता के तहत फिल्म और कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी क्रिएटिविटी को दिखाने का अवसर मिलेगा। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की इस प्रतियोगिता में कोई भी हिस्सा ले सकता है। आप कॉलेज स्टूडेंट्स हों या फिल्म मेकर हों या कंटेंट क्रिएटर। इस प्रतियोगिता में आपको एक शॉर्ट फिल्म या रील बनानी होगी। इसके तहत प्रतियोगिता मेें हिस्सा लेने वाले व्यक्ति को नई और आधुनिक नमो भारत ट्रेन और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) स्टेशन को शूट करना होगा। इसके लिए कोई फिक्स स्टाइल और स्टोरी आपको नहीं मिलेगी। वीडियो में अपनी यूनिक क्रिएटिविटी आपको दिखाने का मौका मिलेगा।

इस बात के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क
विशेष बात ये है कि आरआरटीएस स्टेशन और नमो भारत ट्रेनों में को शूट करने और इसकी रील बनाने के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा। आपके पास ऑप्शनल सबटाइटल के साथ हिंदी और अंग्रेजी में अपनी फिल्म या रील को शेयर करने का मौका होगा। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले को 1,50,000 रुपए, दूसरा स्थान के लिए 1,00,000 रुपए और तीसरे स्थान पर आने वाले को 50,000 रुपए का इनाम मिलेगा।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News