Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 209 और निफ्टी 57 अंक फिसला | Parmarth TV

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 209 और निफ्टी 57 अंक फिसला | Parmarth TV

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) बुधवार के कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला है। बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 209.05 अंक या 0.26 प्रतिशत फिसलने के बाद 81,611.07 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 57.90 अंक या 0.23 प्रतिशत फिसलने के बाद 24,999.45 पर कारोबार की शुरुआत कर रहा है। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 687 शेयर हरे, जबकि 555 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 61 शेयर हरे और 52 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 27.55 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरने के बाद के 51,878.45 पर है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 41.80 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़ने के बाद 59, 635.05 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 100 इंडेक्स 28.90 अंक या 0.11 प्रतिशत फिसलने के बाद 26,120.20 पर है। सेंसेक्स पैक (Sensex Pack) में एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स थे। वहीं, नेस्ले, एंड एम, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस टॉप लूजर्स थे। निफ्टी पैक में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, बीपीसीएल और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे। वहीं, ट्रेंट, एम एंड एम, टीसीएस और कोटक महिंद्रा टॉप लूजर्स थे।

Also Read : ग्रीस: प्रवासियों से भरी नाव डूबने से 4 की मौत

एशियाई बाजारों (Asian Market) की बात करें तो टोक्यो, बैंकॉक, सोल के बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा थे। शंघाई, हांगकांग, जकार्ता के बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुए थे। बाजार के जानकारों के अनुसार,”वैश्विक स्तर पर शेयरों में जारी तेजी के पीछे मुख्य ताकत अमेरिकी बाजार में लगातार हो रही तेजी है। तथ्य यह है कि एसएंडपी 500 ने इस साल 46 नए उच्च स्तर बनाए हैं, जो अमेरिका के नेतृत्व में इस तेजी वाले बाजार की ताकत को दर्शाता है। इस तेजी को मजबूत अमेरिकी अर्थव्यवस्था (US Economy) और कॉर्पोरेट आय में अच्छी वृद्धि का बुनियादी समर्थन प्राप्त है। भले ही मध्य पूर्व की भू-राजनीति ने नकारात्मक रुख अपनाया हो, लेकिन इसने कच्चे तेल की कीमतों में उछाल नहीं लाया और इसलिए, मुद्रास्फीति को कोई खतरा नहीं है जो नियंत्रण में है और फेड को दरों में कटौती करने की अनुमति देता है।

Trending News