Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Somvati Amavasya 2024: कब है साल की अंतिम अमावस्या? शिव-पार्वती पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य, नोट करें शुभ मुहूर्त

Somvati Amavasya 2024: कब है साल की अंतिम अमावस्या? शिव-पार्वती पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य, नोट करें शुभ मुहूर्त

सोमवती अमावस्या का सनातन धर्म में विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं, जो सोमवार को पड़ती है। इस दिन भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने से जीवन में खुशहाली आती है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 06 Dec 2024 12:35:10 PM (IST)

Updated Date: Fri, 06 Dec 2024 12:36:37 PM (IST)

Somvati Amavasya 2024: किस पड़ेगी सोमवती अमावस्या

HighLights

  1. पूजा से जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है।
  2. इस दिन विशेष व्रत और पूजा की जाती है।
  3. शुभ मुहूर्त का पालन कर पूजा करनी चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का बड़ा आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं। यह अमावस्या सोमवार को पड़ती है, इसलिए इसका नाम सोमवती अमावस्या है। श्रद्धालु साल की आखिरी सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को मनाकर भगवान शिव की अराधना करेंगे।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की विशेष तौर पर पूजा करनी चाहिए, जिससे उनका आशीर्वाद हमेशा आपके ऊपर बना रहे। देवों के देव महादेव की पूजा करने से जीवन में सुख शांति आती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

सोमवती अमावस्या 2024 शुभ योग (Somvati Amavasya 2024 Shubh Yog)

पंचांग की मानें तो पौष माह के कृष्ण पक्ष पर अमावस्या तिथि की शुरूआत होगी। यह 30 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 01 मिनट से शुरू होकर 31 दिसंबर को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। श्रद्धालु 30 दिसंबर को (Somvati Amavasya 2024 Kis Din Hai) सोमवती अमावस्या मनाएंगे।

naidunia_image

सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय

महिलाओं के लिए सोमवती अमावस्या का पर्व बहुत खास है। वह भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पा सकती है। आप एक मंदिर में पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा करें। इस दौरान रक्षासूत्र भी पील में बांध दें। यह उपाय आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से शुरू होकर 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 05 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

शिव-पार्वती स्तुति मंत्र

कर्पूरगौरं करुणावतारं, संसारसारं भुजगेंद्रहारम्।

सदा वसन्तं हृदयारविंदे, भवं भवानीसहितं नमामि।।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Trending News