Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- चीन हम पर जासूसी करता है तो… | Parmarth TV BRICS Summit 2026: डिनर मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो किरेन रिजिजू ने दिया जवाब, इसमें भी राजनीति… | Parmarth TV Government Scheme: केन्द्र सरकार इन लोगों को देगी क्रेडिट कार्ड, तीस हजार रुपए तक मिलेगी लिमिट | Parmarth TV Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ये बड़ा कारण आया सामने | Parmarth TV Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV LPG e-KYC: घरेलू गैस कनेक्शन की ई केवासी के लिए बचे हैं आपके पास 2 दिन और, लास्ट डेट आ चुकी हैं पास | Parmarth TV BRICS Summit: ग्लोबल साउथ को अलग-अलग चुनौतियों से निपटने के लिए नियम तय करने वाला बनना होगा: PM Modi | Parmarth TV

विदेशी मुद्रा भंडार 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

विदेशी मुद्रा भंडार 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 12.422 अरब डॉलर बढ़कर 729.328 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा भंडार का पिछला रिकॉर्ड स्तर 728.494 अरब डॉलर था जो 27 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। विदेशी मुद्रा का भंडार लगातार आठवें सप्ताह बढ़ा है। इस दौरान इसमें 62.39 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 9.482 अरब डॉलर बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर 591.333 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा यूरो, जापानी येन और ब्रितानी पाउंड भी शामिल हैं। इनके मूल्य का निर्धारण डॉलर के मुकाबले इनके संदर्भ के आधार पर किया जाता है।

Also Read : राशिद खान ने सात साल बाद दर्ज की खिताबी जीत

आलोच्य सप्ताह में देश का स्वर्ण भंडार 2.801 अरब डॉलर बढ़कर 114.218 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह 05 जून 2026 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.925 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 11.2 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 18.852 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा भंडार की वृद्धि में रिजर्व बैंक की 08 जून को घोषित स्वैप फैसिलिटी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, इस विशिष्ट अमेरिकी डॉलर-भारतीय रुपया स्वैप फैसिलिटी के तहत एफसीएनआर(बी) जमा, विदेशी वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) और सीमा पार विदेशी मुद्रा उधारी (ओएफसीबी) के जरिये 21 अगस्त तक 72.85 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा भारत आयी है।

Pic Credit : ANI

Trending News