Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG e-KYC: घरेलू गैस कनेक्शन की ई केवासी के लिए बचे हैं आपके पास 2 दिन और, लास्ट डेट आ चुकी हैं पास | Parmarth TV BRICS Summit: ग्लोबल साउथ को अलग-अलग चुनौतियों से निपटने के लिए नियम तय करने वाला बनना होगा: PM Modi | Parmarth TV पेमेंट करने के लिए नहीं होगी क्यूआर कोड खोजने और ऐप खोलकर पिन डालने की जरूरत, आ गया है ये शानदार फीचर | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस सप्ताह चांदी की कीमत में आई 6,536 रुपए की गिरावट, सोना भी इतना हुआ सस्ता | Parmarth TV BRICS Summit: दस साल बार एक साथ नजर आएंगे मोदी, पुतिन और जिनपिंग | Parmarth TV BRICS Summit 2026: मोदी और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन के बीच हुई पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें आज हुई इतनी तय | Parmarth TV National Weather Forecast: 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है येलो अलर्ट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,742 रुपए सस्ती हुई चांदी, इनते गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने राहुल गांधी को बोल दिया 'मिया' कहा- वो भारत की संस्कृति को नहीं समझते | Parmarth TV

शेयर बाजारों में बिकवाली का जोर, सेंसेक्स 77 हजार अंक से नीचे उतरा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में बिकवाली का जोर, सेंसेक्स 77 हजार अंक से नीचे उतरा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77 हजार अंक से नीचे उतर गया।

सेंसेक्स सुबह करीब 134 अंक टूटकर 77,131 अंक पर खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। बीच कारोबार में 76,751 अंक तक गिरने के बाद अंत में यह 307.24 अंक (0.40 प्रतिशत) नीचे 76,957.27 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 95.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट में 24,080.40 अंक पर आ गया। यह 19 अगस्त के बाद का इसका निचला स्तर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आज तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल 3.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त में 91 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच है। इससे घरेलू शेयर बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई है।

वृहत बाजार में मिश्रित रुख देखा गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.47 प्रतिशत ऊपर रहा जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.74 प्रतिशत की गिरावट रही। सेक्टर आधारित सूचकांकों में धातु, मीडिया, एफएमसीजी, रियल्टी, रसायन और सीमेंट सूचकांक लाल निशान में रहे। बैंकिंग, फार्मा और तेल एवं गैस समूहों में तेजी रही।

Also Read : अनमोलप्रीत सिंह के तूफानी शतक से मोहाली किंग्स ने हासिल किया 259 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य

एनएसई में जिन 3,641 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,202 के शेयर लाल निशान में और 1,340 के हरे निशान में रहे। अन्य 99 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित रहे।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 के शेयरों में गिरावट रही। अडानी पोर्ट्स का शेयर 4.11 प्रतिशत से टूट गया। आईटीसी का शेयर 3.67 फीसदी, भारती एयरटेल का 2.76 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक का 1.53 प्रतिशत और इंफोसिस का 1.50 प्रतिशत टूट गया।

कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1.30 फीसदी, टाटा स्टील का 1.18, एनटीपीसी का 1.15, बजाज फाइनेंस का 1.14, पावरग्रिड का 1.05, एशियन पेंट्स का 0.96 और टाइटन का 0.95 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। हिंदुस्तान यूनीलिवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में रहे।

सन फार्मा का शेयर 1.87 प्रतिशत मजबूत हुआ। आईसीआईसीआई बैंक में 1.74 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.50, भारतीय स्टेट बैंक में 1.33 और बजाज फिनसर्व में 1.02 प्रतिशत की तेजी रही। टीसीएस, बीईएल और मारुति सुजुकी के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

वैश्विक स्तर पर एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.86 प्रतिशत मजबूत हुआ। जापान का निक्केई 0.14 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 0.07 प्रतिशत गिर गया। यूरोपीय बाजारों में फिलहाल जर्मनी का डैक्स 0.90 प्रतिशत नीचे रहा जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.29 प्रतिशत ऊपर चल रहा है।

Pic Credit : ANI

Trending News