Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अगले राष्ट्रपति के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो का किया समर्थन, जेडी वेंस से हैं नाराज | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी के 'भारत आर्थिक आपदा' के कगार पर वाले बयान से भड़की भाजपा… कांग्रेस नेता का बताया एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए क्या होती हैं पात्रता और क्या मिलते जुड़ने के बाद लाभ | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 78,000 के नीचे लुढ़का | Parmarth TV

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 78,000 के नीचे लुढ़का | Parmarth TV

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में बुधवार के कारोबारी सत्र में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। बाजार के करीब सभी सूचकांकों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। दोपहर 1 बजे तक सेंसेक्स 697 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 77,977 और निफ्टी 219 अंक या 0.90 प्रतिशत गिरकर 23,668 पर था। बाजार का रुझान भी नकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 289 शेयर हरे और 2,163 शेयर लाल निशान में थे। गिरावट का सबसे ज्यादा असर छोटे और मझोले शेयरों पर देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,158 अंक या 2.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,099 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 426 अंक या 2.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,566 पर था। बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स में 4.73 प्रतिशत बढ़कर 15.28 पर था। एनएसई के करीब सभी सेक्टोरल इंडेक्स (Sectoral Index) लाल निशान में थे। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, मेटल, रिल्यटी, इन्फ्रा और पीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट थी। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में थे।

Also Read : मुख्यमंत्री हेमंत ने पत्नी कल्पना के साथ रांची में किया मतदान

टाटा स्टील, एमएंडएम, जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे। एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और टाइटन ही हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, निफ्टी में लगातार गिरावट का ट्रेंड जारी है और इस कारण सेंटीमेंट भी नकारात्मक बना हुआ है। मौजूदा स्तरों को देखते हुए निफ्टी (Nifty) में 23,650 एक बेहद अहम सपोर्ट होने वाला है और अगर यह टूटता है तो 23, 400 के भी स्तर देखने को मिल सकते हैं। ऊपरी स्तरों पर 24,200 एक बड़ी रुकावट का स्तर है। आगे कहा कि बैंक निफ्टी में 50,500 और 50,000 का स्तर एक अहम सपोर्ट है। अगर यह 52,400 के ऊपर निकलता है तो 52,800 और 53,000 के स्तर तक जा सकता है।

Trending News